गुड़ाबांदा प्रखंड के रेडुआ गांव में आरबीएमडी क्लब के तत्वावधान में मकर संक्रांति के अवसर पर पारंपरिक टुसू मेला धूमधाम से आयोजित किया गया। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सोमेश चंद्र सोरेन उपस्थित रहे। मौके पर विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने कहा कि मकर संक्रांति झारखंड की समृद्ध संस्कृति, सभ्यता और लोक परंपराओं का प्रतीक पर्व है.