बीना: लोन के नाम पर ग्रामीणों से धोखाधड़ी, ग्राम सिरचोपी समेत कई गांवों के लोगों से वसूले पांच-पांच हजार
Bina, Sagar | Oct 6, 2025 ग्रामीण क्षेत्रों में लोन के नाम पर ग्रामीणों के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। जहां पर एक व्यक्ति के द्वारा लोन देने के नाम पर 5-5 हजार रुपए वसूले गए। जब काफी दिनों बाद लोन नहीं मिला तो बड़ी संख्या महिलाएं एवं पुरुष संबंधित व्यक्ति को लेकर थाने पहुंचे और पुलिस से कार्रवाई की मांग की।