बृहस्पतिवार दोपहर 2:32 मिनट पर मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली के सरिता विहार फ्लाईओवर की मरम्मत के चलते दक्षिण दिल्ली और पूर्वी दिल्ली के लाखों लोगों को हर रोज 15 जून से लेकर 15 अगस्त तक आश्रम से बदरपुर के बीच भीषण जाम से हर रोज जूझना पड़ेगा.लोक निर्माण विभाग द्वारा 15 जून से सरिता विहार फ्लाईओवर की मरम्मत का काम शुरू किया जाएगा, जो दो महीने तक चलेगा