कौंधियारा क्षेत्र के बगहा बारी बजहिया गांव में पैसे की लेनदेन को लेकर घर में घुसकर तोड़फोड़ व मारपीट की है। पीड़ित परिजनों का आरोप है कि उनसे पैसे की लेनदेन को लेकर शनिवार शाम को अनिल पटेल से कहा सुनी हुई थी। उस दौरान मामला शांत हो गया था। लेकिन देर रात होने पर अनिल पटेल योजनाबद्ध तरीके से आधा दर्जन से अधिक लोगों को साथ लेकर श्यामलाल के घर पर पहुंचे।