गुरुवार शाम 5 बजे मिली जानकारी अनुसार ग्राम खवासा में नाली निर्माण कार्य में तकनीकी खामी सामने आई है। यहां नाली के बीचों-बीच नहर का एक पाइप इतनी ऊंचाई पर स्थापित किया गया है, जिससे जल निकासी बाधित होने की आशंका है। इस स्थिति के कारण नाली का पानी आगे बढ़ने के बजाय पीछे की ओर जमा हो सकता है। इससे जलभराव की समस्या उत्पन्न होने का खतरा है।