मुरादाबाद: मरादाबाद में राज मिस्त्री से ₹15 लाख की ठगी, प्लॉट न मिलने पर रकम मांगी तो जान से मारने की धमकी, 4 के खिलाफ मुकदमा
मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के काजीपरा में एक राजमिस्त्री से प्लॉट दिलाने के नाम पर 15 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीडित ने जब अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने इस संबंध में चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।