मुरादाबाद: मुरादाबाद में जन्मे सबीह खान अब एप्पल के नए COO, जेफ विलियम्स की जगह संभाली यह बड़ी जिम्मेदारी
एप्पल के नए COO सबीह खान का नाता पीतल नगरी मुरादाबाद से है। सिविल लाइन्स में जन्मे सबीह ने सेंट मैरी स्कूल से शुरुआती पढ़ाई की। इंजीनियर पिता के साथ सिंगापुर जाने के बाद उन्होंने वैश्विक स्तर पर पहचान बनाई। आज भी वह अपनी सादगी और मुरादाबाद की जड़ों से जुड़े हैं। रविवार सुबह 9:00 बजे से जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल है।