ग्यारसपुर के धुरेरा रोड स्थित रेंज के पीछे गुरुवार को मेले का शुभारंभ हुआ। मंडल अध्यक्ष अजय गुर्जर, स्वदीप रघुवंशी, अजब सिंह राजपूत सहित अन्य अतिथियों ने भगवान गणेश जी को तिलक लगाकर माला पहनाई। मेला संचालक सरदार सिंह मालवीय ने अतिथियों का पुष्पमालाओं से स्वागत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।