मीनापुर: मीनापुर थाना क्षेत्र के मुस्तफागंज में एक महिला ने अपने पति पर मारपीट करने का लगाया आरोप, थाने में दिया लिखित आवेदन
मीनापुर थाना क्षेत्र के मुस्तफागंज के एक महिला ने अपने पति के खिलाफ मारपीट करने के आरोप में मीनापुर थाने में लिखित आवेदन दिया। महिला चिंता देवी ने बताया की गुरुवार के दिन करीब 12 बजे मेरे पति नशा में आया और मेरे साथ मारपीट करने लगा । कहां की तुमको जान से मार देंगे । किसी तरह जान बचाकर भाग कर मीनापुर थाना में आवेदन लेकर इंसाफ का गुहार लगाया है।