पूरनपुर: उच्च प्राथमिक विद्यालय में महिला पुलिसकर्मी ने छात्राओं को मिशन शक्ति के तहत जागरूक किया
पूरनपुर मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय में महिला पुलिसकर्मी ने छात्राओं को सुरक्षा, अधिकार और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक किया। इस दौरान छात्राओं को हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 181, 1098 और 108 की जानकारी विस्तार से दी गई ताकि किसी भी आपात स्थिति में वे तुरंत मदद ले सकें। महिला पुलिसकर्मी ने छात्राओं को आत्मरक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला।