उमरेठ: स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के अंतर्गत ग्राम पंचायत गांगीवाड़ा और थांवरीटेका में ग्रामीणों ने की सफाई, दिया संदेश
स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा' 17 सितंबर से 02 अक्टूबर के अंतर्गत जनपद पंचायत छिन्दवाड़ा की ग्राम पंचायत गांगीवाड़ा में ग्रामीणों द्वारा साफ-सफाई का कार्य किया गया तथा ग्राम पंचायत थांवरीटेका में रैली निकालकर स्वच्छता का संदेश दिया गया।