सोमवार शाम 5:00 बजे इंदिरा कॉलोनी गोकुलधाम ग्रीन पार्क सोसाइटी में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के छठवें दिन रुक्मणी विवाह हुआ। व्यास पीठ पर विराजित पंडित आदित्य हरि कृष्ण मुखिया द्वारा कथा का रसपान कराया गया । भक्त भक्ति गीतों पर झूमते हुए नजर आए। कार्यक्रम में खंडवा लोकसभा क्षेत्र सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल खंडवा महापौर अमृता अमर यादव सहित जनप्रतिनिधि शामिल हुए।