बज्जू: बज्जू में चल रहे बालिका हत्याकांड के मामले में चौथे दिन पूर्व सिंचाई मंत्री देवी सिंह भाटी पहुंचे, धरना समाप्त हुआ
Bajju, Bikaner | Feb 24, 2026 रणजीतपुरा क्षेत्र मे 8वीं बोर्ड की परीक्षा देने जा रही 13 वर्षीय छात्रा की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को डिटेन किया है। आरोपी ने छात्रा का पीछा कर उसे रास्ते में पकड़ा और चुन्नी से गला दबाकर हत्या कर दी थी। वारदात के बाद अपने घर चला गया। पुलिस को गुमराह करने के लिए शव मिलने के बाद ग्रामीणों व परिजनों के साथ एक दिन धरने पर भी बैठा रहा।