अमरोहा: अतरासी रोड पर गांव मेहंदी की मढैयों के सामने आवारा सांड का आतंक, सांड ने बछड़े पर किया हमला, ग्रामीण परेशान
Amroha, Amroha | Oct 26, 2024 आज शनिवार की दोपहर करीब 12:00 बजे आवारा सांड ने बछड़े पर हमला कर दिया और बछड़े को हमला कर उसे घायल कर दिया। बछड़े को सांड के मारते हुए वीडियो भी गांव वालों ने सोशल मीडिया पर वायरल किया है और इस आवारा सांड को पकड़ने की प्रशासन से मांग की है साथ ही गांव वालों का कहना है कि इस आवारा सांड ने पहले भी गांव के लोगों में बच्चों पर हमला किया है ।