पन्ना जिले की उप-तहसील बृजपुर और उसके आसपास के गांवों में बेमौसम बारिश और तेज हवाओं ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शुक्रवार शाम अचानक हुई तेज बारिश और आंधी के कारण खेतों में खड़ी फसलें गिर गईं, जबकि कई जगहों पर कटी हुई फसलें पानी में डूबकर सड़ने लगी हैं।