हिलसा: हाजीपुर में वार्ड पार्षद पंकज राय की हत्या मामले में हिलसा नगर परिषद कार्यालय में शोक सभा एवं कैंडल मार्च निकाला गया।
Hilsa, Nalanda | Aug 23, 2024 हाजीपुर में वार्ड पार्षद पंकज राय की हत्या मामले को लेकर शुक्रवार को हिलसा नगर परिषद कार्यालय में सर्वप्रथम शोकसभा का आयोजन किया गया। जहां तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। उसके बाद हिलसा नगर परिषद कार्यालय से कैंडल मार्च निकाला गया है जो शहर के चौक चौराहे होते हुए हिलसा थाना के पास शहीद स्मारक तक पहुंचा।