रायपुर कृषि उपजमंडी में शुक्रवार को दोपहर एक (1:00) से जिंसों की खरीद शुरू हुई। मंडी में आज सरसो व मसूर की बंपर आवक देखने को मिली। वहीं मंडी में प्रमुख जिंसों के भाव में मंदी रही।कृषि मंडी मुंशी शिवसिंह ने बताया कि मंडी में करीब 5000 कट्टे सरसों व 4000 कट्टे मसूर की आवक हुई।सरसों के भाव 5500 से 5950 रुपये एवं मसूर के भाव 6500 से 5950 रुपये प्रति क्विंटल रहे।