थाना क्षेत्र के बोचहा के युवक सुमन कुमार उर्फ सोनू की मौत शुक्रवार की शाम मुफ्फसिल थाने के विशनपुर में हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार की अहले सुबह करीब 5.02 बजे उसका शव गांव पहुंचा। शव पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर कर हाल बुरा है। वहीं,गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया।