नैनवां: नैनवा उप जिला चिकित्सालय में तीन विशेषज्ञ चिकित्सकों ने नहीं किया कार्यभार ग्रहण
Nainwa, Bundi | Feb 5, 2025 विशेषज्ञ चिकित्सक विहीन बने नैनवा के उप जिला चिकित्सालय में राज्य सरकार ने तबादलो के मानसून में तीन विशेषज्ञ चिकित्सक पद स्थापित कर दिए थे। लेकिन 20 दिन गुजरने के बाद भी चिकित्सकों ने कार्यभार ग्रहण नहीं किया। पीएमओ डॉक्टर कृष्ण कुमार प्रजापत ने बताया कि चिकित्सा निदेशालय द्वारा तीन विशेषज्ञ चिकित्सकों को प्रतिस्थापित किया था किसी ने भी जॉइन नही किया।