प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि विकास योजना के तहत केंद्रीय नोडल अधिकारी एवं उप कृषि विपणन सलाहकार बी के प्रुस्ती ने जशपुर जिले का भ्रमण कर उद्यानिकी क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों का निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों की सक्रिय भागीदारी, विभागीय समन्वय और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की सराहना करते हुए जशपुर को उद्यानिकी विकास का संभावित मॉडल बताया।