मोरवा में बजरंगबली वेलफेयर एसोसिएशन के द्वारा 500 से ज्यादा लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। इसके संस्थापक सरोज मिश्रा के द्वारा बताया गया कि हर साल ऐसे आयोजन किए जाते हैं जिसमें हजारों लोगों को कंबल मिलता है। शुक्रवार को चक पहाड़ पंचायत में कंबल वितरण होगा।