नीमच नगर: नीमच: बघाना दादी धाम में बांके बिहारी का फूल बंगला, भजन संध्या में भावविभोर हुए श्रद्धालु
शनिवार को रात 11 बजे करीब बघाना स्थित श्री रानी सती दादी मंदिर पर जन्माष्टमी पर्व और दादीजी के झूलनोत्सव का आयोजन भक्तिभाव के साथ किया गया। मंदिर परिसर को वृंदावन-मथुरा के कारीगरों द्वारा सजाए गए बांके बिहारीजी के फूल बंगले और आकर्षक विद्युत सज्जा से दुल्हन सा सुसज्जित किया गया। देर रात तक भजन संध्या में प्रसिद्ध भजन गायक निशा सोनी, अमित शेरेवाला और गुड़िया