अनूपगढ़: स्टूडियो रियल शूट के पास एक दुकान पर सोमवार को चोरी करने वाली महिला को दुकानदार ने पड़कर किया पुलिस के हवाले
अनूपगढ़ के स्टूडियो रियल शूट के पास स्थित अंदाज कलेक्शन पर सोमवार को 3 महिलाओं के द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था। दुकानदार पवन छाबड़ा के द्वारा तीनों महिलाओं की तलाश की जा रही थी।दुकानदार पवन छावड़ा ने मुख्य बाजार में महिला की तलाश करते हुए एक महिला को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है।