हुलासगंज: उत्तिमपुर गांव निवासी युवक की पिटाई से हत्या मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, आगे की कार्रवाई जारी
हुलासगंज थाना क्षेत्र के उत्तिमपुर गांव निवासी 30 वर्षीय रोशन महतो की पीट पीट कर व गला दबाकर हत्या कर दी गई थी । घटना को बुधवार की देर रात्रि अंजाम दिया गया था। मिली जानकारी के अनुसार अशोक महतो के पुत्र रोशन महतो गांव से 2 किलोमीटर दूर अदरखी बीघा में घात लगाए अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया।