मथुरा: नगर निगम के वार्ड नंबर 33 के रास्ते में जल भराव से स्थानीय लोग परेशान महिलाओं ने नगर निगम के खिलाफ लगाए नारे #जनसमस्या
नगर निगम के वार्ड नंबर 33 सौख रोड़ नरसी विहार कॉलोनी के साइड से होकर जा रही रास्ते में पिछले कई दिन से पानी भरा हुआ है जिसके कारण स्थानीय लोग परेशान है तीन से चार फीट पानी भर होने के कारण क्षेत्रीय पार्षद से शिकायत की गई पार्षद ने नगर निगम में जाकर शिकायत की परंतु अभी तक समाधान नहीं हुआ को लेकर गुस्साए लोगों ने गुरुवार को नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की