फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के दतौली स्थित बेदाघाट पुल तेज़ रफ़्तार ट्रेलर ने ईंट लदे ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ईंट लदा ट्रैक्टर यमुना नदी में पलट गया। जहां बाँदा और फ़तेहपुर पुलिस ने कई घंटो की मशक्कत के बाद ईंट लदे ट्रैक्टर को बाहर निकालकर राहत की सांस ली वही चालक बाल बाल बच गया।