जौनपुर के बदलापुर क्षेत्र में इस बार धान खरीद सीजन की शुरुआत सुस्त रही है। बदलापुर विपणन केंद्र पर अब तक केवल 250 कुंतल धान की खरीद हो सकी है। किसानों की कम आमद का बड़ा कारण केंद्र तक पहुंचने में आ रही दिक्कतें और चकबंदी प्रभावित गांवों का पोर्टल अपडेट न होना बताया जा रहा है