बरेली: फरीदपुर में 'नारी शक्ति' उत्सव: 101 बेटियों का पूजन और 21 नवजात कन्याओं का भव्य स्वागत
बरेली के फरीदपुर में आज मिशन शक्ति 5.0 और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत नारी सम्मान का शानदार नज़ारा देखने को मिला। भारत माता मंदिर परिसर में माननीय राज्य महिला आयोग की सदस्या श्रीमती पुष्पा पांडे की अध्यक्षता में भव्य कन्या पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की 101 छात्राओं का विधिवत पूजन कर उन्हें कन्या भोज कराया