भदोही: भदोही सहित जिले के कुल 16 परीक्षा केंद्रों पर होगी पुलिस भर्ती परीक्षा ,सुरक्षा के किया जा रहे कड़े इंतजाम
भदोही शहर के परीक्षा केंद्रों के अलावा जिले के विभिन्न इलाकों के कुल 16 परीक्षा केंद्रों पर पुलिस भर्ती परीक्षा 17 और 18 फरवरी को होगी। जिसको लेकर पुलिस विभाग के द्वारा सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए जा रहे हैं । भारी पुलिस बल तैनात किया जाएगा।