खुरई: सीवरेज लाइन डालते समय ठेकेदार ने तोड़ी नलजल पाइप लाइन, दुबे कालोनीवासियों को 4 दिनों से नहीं मिल रहा पानी।
Khurai, Sagar | Mar 17, 2024 खुरई में सीवरेज लाइन डालने का काम चल रहा है लेकिन ठेकेदार द्वारा बिना इंजीनियरों की देखरेख के मजदूरों के सहारे काम कर रहे हैं। जिससे कई लापरवाहियां हो रहीं हैं। दुबे कालोनी में काम करते समय नलजल योजना की पाईप लाईन तोड़ दी। जिससे दुबे कालोनीवासियों को 4 दिनों से पानी नहीं मिल रहा। सुधार कार्य करने वाले ने बताया कि लाइन कई जगह टूटी है।