सिकंदरा: खोजारामपुर के पास मंदिर परिसर में सो रहे मजदूरों पर हमला, आधा दर्जन घायल; जेसीबी में तोड़फोड़ और हवाई फायरिंग का आरोप
राजपुर थाना क्षेत्र के खोजारामपुर गांव के पास गुरुवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब मंदिर परिसर में आराम कर रहे मजदूरों पर एक दर्जन से अधिक अज्ञात दबंगों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने न केवल मजदूरों के साथ मारपीट की, बल्कि मौके पर खड़ी जेसीबी मशीन में भी तोड़फोड़ की। हमले में करीब आधा दर्जन मजदूर घायल हो गए। घायलों में जेसीबी चालक सुनील, सर्वेश पांडे, रामक