गोपालगंज में बंधन बैंक की मुख्य शाखा में भीषण आग लगी है। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है....ये घटना नगर थाना क्षेत्र के मौनिया चौक स्थित बंधन बैंक की मुख्य शाखा की है... हालांकि फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और आग बुझाने की कोशिश लगातार की जा रही है।