कोल: शहर को जाम मुक्त बनाने के लिए 4 जोन में बांटा गया, बिना रजिस्ट्रेशन ई-रिक्शा मिलने पर होगी कार्रवाई
Koil, Aligarh | May 3, 2025 शहर को जाम से मुक्त बनाने को लेकर अब यातायात विभाग एक्शन मोड़ में है। शनिवार को एसपी यातायात नरेश चंद्र उत्तम ने कंट्रोल रूम में इसकी रणनीति तैयार की है। उन्होंने बताया कि शहर को 4 जोन में बांटा गया है। प्रत्येक जोन में 1000 ई रिक्शा के हिसाब से रजिस्ट्रेशन दिए जाएंगे। जो ई रिक्शा चालक पहले रजिस्ट्रेशन कराएगा उसको रजिस्ट्रेशन दिया जायेगा।