बीकानेर: कैमल फेस्टिवल 2025 के सफल आयोजन के लिए विधायक व्यास ने लक्ष्मीनाथ मंदिर से बांटे पीले चावल
अंतर्राष्ट्रीय ऊंट उत्सव 10 से 12 जनवरी को बीकानेर में आयोजित होगा। जिसकी तैयारी अब प्रशासन शुरू कर दी है। वहीं गुरुवार सुबह 11:00 बजे टूरिज्म विभाग और जिला प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से लक्ष्मी नाथ मंदिर में विधि विधान से पूजा कर आमजन को पीले चावल बांटकर ऊंट उत्सव का निमंत्रण दिया गया। इस दौरान बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद