लटेरी कृषि उपज मंडी में भावांतर भुगतान योजना के अंतर्गत नीलामी कार्य शुक्रवार से शुरू हो गया है। लंबी छुट्टियों और भावांतर भुगतान योजना शुरू होने के चलते शुक्रवार को मंडी में बड़ी संख्या में किसानों की आवक रही। पिछले दिनों दीपावली के चलते करीब 6 दिन की छुट्टी के बाद शुक्रवार को नीलामी का कार्य किया गया। किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए अच्छी सुविधा मिली है।