फरीदपुर: भुता थाना क्षेत्र के बिलासनगर में दबंगों ने घर में घुसकर की मारपीट, मुकदमा दर्ज
भुता थाना क्षेत्र के बिलासनगर में दबंगों द्वारा घर में घुसकर मां बेटे को जमकर बेरहमी से पीट दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसकी शिकायत उसने थाना पुलिस से कि है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।