बागपत: डीएम अस्मिता लाल ने अस्थाई गौशाला नेथला का किया निरीक्षण, गोवंश को प्रतिदिन हरा चारा उपलब्ध कराने का दिया निर्देश
Baghpat, Bagpat | Apr 23, 2025 सूचना अधिकारी बागपत राहुल भाटी ने बुधवार को करीब साढे पांच बजे प्रेसनोट के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि डीएम अस्मिता लाल ने अस्थाई गौशाला नेथला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 132 गोवंश संरक्षित हैं। उन्होंने साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीएम ने स्पष्ट किया कि गोवंश को प्रतिदिन हरा चारा उपलब्ध कराया जाए।