बागपत: अवैध कब्जा करने की नीयत से कृषि भूमि की चारदीवारी व कमरा तोड़कर चोरी करने और धमकी देने का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर
Baghpat, Bagpat | Apr 23, 2025 बुधवार को करीब एक बजे मिली जानकारी के अनुसार मौजपुर दिल्ली निवासी सत्य प्रकाश मलिक के मुताबिक उनकी कृषि भूमि मौजा निवाड़ा बांगर बागपत के खसरा संख्या 680 में स्थित है। बताया कि अख्तरी निवासी निवाड़ा से करीब साढे तीन बीघा कृषि भूमि 20 जुलाई 2024 को खरीदी थी। भूमि खरीदने के बाद एक कमरा का निर्माण कराकर चारदीवारी कर दी थी। भूमि में ज्वार की फसल की बुआई करा दी थी।