अरवल: अरवल में पुलिस का बड़ा एक्शन: 26 लीटर शराब, प्लांट जब्त, 2000 लीटर जावा नष्ट, 1 महिला गिरफ्तार
Arwal, Arwal | Apr 1, 2026 अरवल पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर परासी थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ छापामारी की। मद्यनिषेध अभियान के तहत 26 लीटर देशी शराब के साथ शराब बनाने वाले सयंत्र को जब्त कर लिया गया। इसके अलावा, 2000 लीटर जावा महुआ शराब को मौके पर ही विनष्ट किया गया। एक महिला अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह कार्रवाई अवैध शराब तस्करी पर लगाम लगाने के उद्देश्य से की गई है।