जानकारी गुरुवार शाम 5 बजे मिली खुशियारा के पास सेना का एक वाहन अचानक स्टेरिंग लॉक हो जाने से दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार वाहन सड़क पर संतुलन खो बैठा किनारे जा पलटा। हादसे में एक जवान घायल हो गया, जिसे तत्काल स्थानीय लोगों व साथियों की मदद से केलवाड़ा अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने घायल जवान का प्राथमिक उपचार कर हालत स्थिर बताई है।