धौलपुर: नगर परिषद की बड़ी कार्रवाई, धौलपुर शहर के बाड़ी व धूलकोट रोड पर कैफे सहित 5 रिहायशी भवन सील
नगर परिषद धौलपुर ने शहर में हो रहे अवैध निर्माण कार्य पर रोक लगाने को लेकर अभियान चलाया हुआ है। जहां नगर परिषद आयुक्त अशोक शर्मा के नेतृत्व में कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत कार्रवाई करते हुए नगर परिषद ने शनिवार को चार रिहायशी भवनों और एक कैफे को सील किया है। कार्रवाई के दौरान नगर परिषद प्रशासन के साथ पुलिस जाब्ता भी तैनात रहा।