पूर्णिया पूर्व: राजस्व अधिकारी ने सिकंदरपुर पंचायत में शिविर लगाकर जमीन से संबंधित मामले का किया समाधान
पूर्णिया पूर्व प्रखंड क्षेत्र के सिकंदरपुर पंचायत भवन में मंगलवार को सुबह 11 बजे से राजस्व अधिकारी सादिक अहमद ने शिविर लगाकर जमीन सम्बंधित मामले का समाधान किया। उन्होंने शिविर में पहुंचे लोगों की बातें बारीकी से सुनी तथा उनका समाधान भी ऑन द स्पॉट किया। इस संबंध में राजस्व अधिकारी ने बताया कि राजस्व संबंधित समस्याओं के बारे में लगातार जानकारी मिल रही है।