बासोदा: बासौदा की ग्राम रजोदा में पानी की समस्या को लेकर महिलाओं ने एसडीएम को सौप आवेदन।
Basoda, Vidisha | May 23, 2024 बासौदा की ग्राम रजोदा में पानी की समस्या को लेकर महिलाओं ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर एसडीएम को लिखित आवेदन सौंपते हुए जल्द से जल्द पानी की समस्या को दूर करने की मांग की है। गुरुवार को मिली जानकारी के मुताबिक गांव में नल जल योजना के तहत पाइप लाइन बिछाई चाई गई है लेकिन पानी सप्लाई नहीं हो रहा है जिसके चलते पानी की समस्या से ग्रामीण जूझ रहे हैं।