बासोदा: फरीदपुर में रास्ता खुलवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा आवेदन
Basoda, Vidisha | May 22, 2024 बुधवार को बासौदा के फरीदपुर मे रास्ते पर किए गए कब्जे को हटवाकर रास्ता खुलवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर एसडीएम को आवेदन सौंपकर रास्ता खुलवाने की मांग की है। ग्रामीणों ने आवेदन सौंपकर मांग की है की उक्त रास्ते को खुलवाने की कार्रवाई की जाए क्योंकि रास्ता नही होने की बजह से लोगो को आवागमन मे परेशानी का सामना करना पडता है।