बासोदा: वार्ड क्रमांक 3 निवासी व्यक्ति का 3 दिन से अस्पताल में रखा है शव,इलाज के दौरान हुई थी मौत
Basoda, Vidisha | May 21, 2024 जानकारी के अनुसार गंज बासोदा के वार्ड क्रमांक 3 बेहलोट क्षेत्र के निवासी विष्णु मोहन सक्सेना गंभीर बीमारी से पीड़ित थे।उनके परिजनों ने उन्हें शासकीय अस्पताल में इलाज के भर्ती कराया था।वहीं इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।वहीं तीन दिन बाद भी परिजन उनका शव लेने अस्पताल नही पहुंचा।तीन दिन से उनका शव शासकीय अस्पताल में ही रखा हुआ हे।