सुल्तानपुर: राजकीय मेडिकल कॉलेज में ग्लोबल हुसैनी मिशन ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, ब्लॉक प्रमुख राहुल शुक्ला ने दी प्रतिक्रिया
जयसिंहपुर ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख राहुल शुक्ला ने कहा कि रक्तदान करना हर स्वस्थ व्यक्ति के लिए जरूरी है। इससे जहां शरीर बेहतर होता है वहीं, पुण्य भी मिलता है। खून का कोई धर्म, जाति नहीं होता है। वहीं, प्रमुख ने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि इस कैंप में मुझे शामिल होने का मौका मिला।