लखीमपुर: आबादी वाले इलाके में मानव-वन्य जीव संघर्ष रोकने की पहल तेज, अफीमीपुरवा गांव में मोटीवेटर ने किया लोगों को जागरूक
लखीमपुर खीरी जिले के दुधवा टाइगर रिजर्व प्रभाग, पलिया-खीरी के अंतर्गत संचालित दुधवा बाघ संरक्षण फाउंडेशन द्वारा मानव–वन्य जीव संघर्ष को रोकने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। इसी क्रम में फाउंडेशन से जुड़ी मोटिवेटर नाज़रुन निशा ने पलिया क्षेत्र के अफीमीपुरवा गांव में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया।