सिलवानी: सिलवानी विधायक देवेंद्र पटेल पहुंचे प्रसिद्ध तिंधरु धाम, भगवान भोलेनाथ का किया पूजन-अर्चन
प्रसिद्ध तिंधरु धाम में सोमवार को सिलवानी से कांग्रेस विधायक देवेंद्र पटेल ने पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का विधिवत पूजन-अर्चन किया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने तिंधरु मेले में मौजूद क्षेत्रीय नागरिकों, दुकानदारों, माताओं-बहनों एवं युवाओं से आत्मीय भेंट की।