भीलवाड़ा: परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को गुलाब का फूल देकर यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक
भीलवाड़ा में यातायात नियमों की पालना के लिए सड़क सुरक्षा पखवाड़ा चलाया जा रहा है। इसके तहत भीलवाड़ा परिवहन विभाग और यातायात पुलिस द्वारा लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर रही है। इसके तहत आज गुरुवार को सिटी कंट्रोल रूम के बाहर दोनों ही विभागों की ओर से गुलाब का फूल देकर वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया हैं।