भीलवाड़ा: कृषि उपज मंडी परिसर में सेफ्टी टैंक में डूबने से बालक की हुई मौत, मुआवजे सहित विभिन्न मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
भीलवाड़ा की महात्मा ज्योतिबा फुले कृषि उपज मंडी में गुरुवार को दोपहर करीब 12 बजे मंडी में काम करने वाले मजदूर और श्रमिकों द्वारा जमकर हंगामा किया गया। बुधवार शाम को सेफ्टी टैंक में डूबने से मासूम की मौत के बाद परिजनों को मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।